मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में रविवार को एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। 24 यूपी बटालियन एनसीसी और 9वीं गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि 24 यूपी बटालियन एनसीसी के एडम ऑफिसर कर्नल विवेक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कर्नल विवेक शर्मा ने कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल होने के लिए अनुशासित होना बहुत आवश्यक है। इस दौरान प्रो.एसएस रावत ने कहा कि वर्दी पहनने का सपना प्रत्येक व्यक्ति का होता है परंतु वर्दी पहनने का सपना कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है। हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है। इस मौके पर कैडेट्स ने संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं कर्नल विवेक शर्मा ने थल सैनिक कैंप के कैडेटों को टीशर्ट और मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.