प्रयागराज, सितम्बर 30 -- एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित जीएनएम नर्सिंग स्कूल में बुधवार को वर्ष 2023-26 सत्र के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ अपना उद्देश्य निश्चित रखें और उसको पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। विशिष्ट अतिथि एसआरएन के पूर्व उपाधीक्षक गौतम त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को जीवन में सेवा और अनुशासन के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज की प्राचार्य जय कुमारी जायसवाल ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जूनियर विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नाटक की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। सीनियर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के अनुभव साझा किए। इस मौके पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए। संचालन अंशिका और आयुषी न...