अलीगढ़, मार्च 23 -- दादो, संवाददाता। कस्बे में स्थित आर्य समाज मंदिर के 74वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार वेदों की महिमा और आर्य धर्म के सिद्धांतों पर प्रवचन हुयें। भजन उपदेशिका रीमा आर्य, कवि अजीत सिंह अंजान, भजन उपदेशक कप्तान सिंह आर्य तथा जयवीर सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के महत्व, उनके मंत्रों तथा जीवन में उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वेद मानवता के लिए अमर ज्ञान के स्रोत हैं और इनके माध्यम से समाज को अंधविश्वासों से मुक्त कर सत्य, धर्म और नैतिकता की ओर जागरूक किया जा सकता है। इस वार्षिकोत्सव के जरिए समाज में वैदिक संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में रुपसिह राजपूत, रवी राजपूत, भजनानंद सरस्वती, पूरन सिंह बृह...