रांची, अप्रैल 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली से आए अपोस्टल अंकित सजवान ने कहा कि जीवन में विश्वास और प्रेम के साथ प्रभु के वचनों का निर्वहन करने से ही वास्तविक खुशहाली कायम रहेगी। वे शुक्रवार को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन एवं यूथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड प्रार्थना महोत्सव के दूसरे दिन मसीही विश्वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से ज्ञान बढ़ाने का आह्वान किया और उनके बेहतर भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर एएसएम की टीम ने सुरीले मसीही गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, पास्टर सन्नी डहंगा की अगुवाई में स्थानीय कॉयर टीम द्वारा प्रस्तुत सादरी गीतों ने समां बांध दिया।महोत्सव में पुस्तक, धार्मिक सामग्री और व्यंजनों के 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों ने खरीदारी क...