बागपत, फरवरी 3 -- बड़ौत। नगर के अजितनाथ सभागार में मंगलवार को धर्म सभा में जैन संत विमर्श सागर महाराज ने कहा कि जीवन में चरित्र को हमेशा साफ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में इंसान पर किस तरह की भी परिस्थिति आ जाए मगर चरित्र को शीशे की तरह साफ और पारदर्शी रखना चाहिए। इंसान के साथ उसके कर्म ही जाते है बाकी सब यही रह जाता है। इसलिए जीवन में जो भी करो, उसे अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेरणादायी कार्य ही समाज को एक नई राह दिखाने का काम करते है। जिनके ही उदाहरण दिए जाते है। इस मौके पर मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, जितेंद्र जैन, विनोद जैन, मदन लाल जैन, विकास जैन आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...