सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- बोलबा,प्रतिनिधि। प्रखंड के सलगापोस भिखारियेट के पीडियापोस पल्ली में मंगलवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह मनाया गयाl मौके पर पल्ली पुरोहित फादर बासिल सोरेंग के द्वारा मिस्सा पूजा संपन्न कराया गया। उनका सहयोग फादर एमानुएल डांग ने कियाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, पल्ली पुरोहित फादर बासिल सोरेंग,थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने केक काट कर क्रिसमस गैदरिंग का शुभारंभ किया। मौके पर अनिल कांडुलना ने अपने संदेश में कहा क्रिसमस शांति और सौहार्द का त्यौहार है। क्रिसमस हमें जीवन में आशा बनाए रखने और खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा भी देता है। इसके बाद पल्ली के सभी मंडली के के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर जैनुल अंसारी,राजीव कुल्लु, राजेश टोप्पो, क्रिस्टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.