जीवन में उतार-चढ़ाव असफलता नहीं, सीखने का हिस्सा : कुलपति
वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को छात्रों से कहा कि शैक्षणिक उतार-चढ़ाव असफलता नहीं, बल्कि सीखने का हिस्सा हैं। छात्रों को इन्हें इसी तरह समझना चाहिए और बेहतर का प्रयास करना चाहिए। मंगलवार को कृषि विज्ञान संकाय के दीक्षारंभ समारोह के समापन सत्र में कुलपति ने नवागत छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में आयोजित दीक्षारंभ में बीएससी कृषि, बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी और बीटेक फूड टेक्नोलॉजी के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। 12 दिनों के शैक्षणिक कार्यक्रम में 55 व्याख्यान, 11 विद्यार्थी क्लब संवाद और छह कैंपस-टूर रोटेशन आयोजित किए गए। प्रो. चतुर्वेदी ने पहली बार छात्रावास जीवन का अनुभव कर रहे विद्यार्थियों को अपने माता-पिता से निरंतर संपर्क बनाए रखने और विश्वविद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.