आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। नेहरू हाल सभागार में अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासभा फोरम की ओर से रविवार को हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों और हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज कमलापति प्रजापति ने कहा कि जीवन में ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी है। विशिष्ट अतिथि सत्यपाल प्रजापति ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य वक्ता प्रोफेसर रामकोमल प्रजापति ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। पूर्व उपायुक्त, परिवहन विभाग सीएल प्रजापति ने कहा कि भविष्य में इस समारोह का और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- उमरवैश्य समाज सभा ने 128 मेधावियों का किया सम्मान कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय अध्य...