देहरादून, नवम्बर 23 -- देहरादून। विश्व जागृति मिशन देहरादून मंडल के अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में आचार्य महेश शर्मा के सानिध्य में सामूहिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। वीडियो प्रोजेक्टर से प्रवचन करते हुए विख्यात संत सुधांशु महाराज ने कहा कि आत्मा का भोजन भक्ति और ध्यान है। जब तक आत्मा की प्यास नहीं बुझती तब तक इंसान अधूरा है। उसका मन अशांत रहता है। कहा आध्यात्मिक और भौतिक दोनों प्रगति जीवन में जरूरी है। उन्होंने कहा घर व्यापार की जगह ना होकर प्रेम का मंदिर है। इसलिए घर में प्रेम और भावनाओं की पूजा होती है। उन्होंने कहा धन और धर्म, धर्म और विज्ञान, भौतिक एवं आध्यात्मिक संतुलन बना कर ही जीवन का कल्याण करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.