जहानाबाद, अप्रैल 14 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जनता दल यू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, मुख्य शिल्पकार, अर्थशास्त्री और दलित बौद्ध आंदोलन के प्रेरक थे। बाबा साहब ने जीवन भर सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, दिलीप कुशवाहा, इवरार अहमद, डॉ निरंजन अंबेडकर,अरविंद शर्मा पूर्व मुखिया, नरेंद्र किशोर सिंह, संजय सिंह, मनोज चंद्रवंशी, बैजनाथ शर्मा, जितेश चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, रिंकी मालाकार, ...