बिजनौर, मई 29 -- नजीबाबाद। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि सरदार बलवीर सिंह के कैंप कार्यालय संजीवनी नर्सरी पर मनाई गयी। इस मौके पर सभी ने उन्हे याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सरदार बलवीर सिंह ने कहा कि वे किसानों के लिये संघर्षरत रहते हुए भारत के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे और सफल किसान नेता साबित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार बलवीर सिंह व संचालन हिरेन्द्र सिंह ने किया। हरभजन सिंह, नत्थु सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, ललित सिंह, हलीम दानिश, जगदीश सिंह, नरेश विश्नोई, संग्राम सिंह, वन्द्र सेन, श्याम लाल, रामपाल, प्रभजोत सिंह, मुनीस अहमद, जितेन्द्र कुमार, अरुण कुमार आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। यह भी पढ़ें- अमित शाह ने चौधरी चरण सिंह की पुण...