लातेहार, अप्रैल 30 -- महुआडांड़ । प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जीवन बीमा पॉलिसी को लेकर एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान अधिकारियों ने बीमा के लाभ, प्रीमियम, दावा प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भविष्य की सुरक्षा के लिए बीमा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों का ऑन-द-स्पॉट इंश्योरेंस किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी, एएनएम, जीएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.