कटिहार, मई 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने अभियान को मिशन मोड में तेज कर दिया है। राज्य स्तर पर जारी रिपोर्ट के अनुसार कटिहार में बड़ी संख्या में लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष लाभुकों तक पहुंचने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा रही है ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे。

लाभुकों की संख्या 22 दिसंबर 2025 से 15 मई 2026 की शाम 6:30 बजे तक जारी रिपोर्ट के मुताबिक कटिहार जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कुल 3,47,709 लाभुक हैं। इनमें से 2,44,364 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। जबकि 1,03,345...