रांची, मई 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 56 सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों का पेंशन भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन सभी ने अबतक अपना जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा नहीं किया है, जिसके कारण उनका पेंशन भुगतान बाधित हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित सभी सेवानिवृत्त कर्मियों से आग्रह किया है कि वे अविलंब अपना जीवन प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में जमा करें, ताकि उनका पेंशन भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन जागरूक व सक्रिय सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारियों से भी विशेष अपील की है, जो इन 56 कर्मियों के संपर्क में हों, वे उन्हें यथाशीघ्र अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान क...