मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। समाज सेविका एवं शिक्षाविद् संध्या सक्सेना के पंचम पुण्य तिथि पर उनके परिवार ने सीता रसोई ट्रस्ट के माध्यम से दिल्ली रोड पर भंडारा किया। उनके परिवार से प्रेम प्रकाश सक्सेना, पुत्र आशीष चित्रांश, शुभम चित्रांश और पुत्र वधु गुजन सक्सेना भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता ने कहा संध्या सक्सेना जीवन पर्यंत समाज सेवा को समर्पित रहीं। इच्छा पूर्ति सिद्धपीठ के महंत पीठाधीश्वर डा. प्रशांत गुरु ने कहा संध्या सक्सेना का शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योग दान रहा। निर्देशन सीता रसोई के अध्यक्ष उदयभान सिंह का रहा। सुशील सक्सेना, प्रेम प्रकाश सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, सुधांशु कौशिक, विवेक पांडे, राजेंद्र प्रसाद, शरद माथुर, विवेक शर्मा, श्रीपाल राणा, सुप्रीत सिंह, निधि गुप...