गुमला, जुलाई 11 -- गुमला, प्रतिनिधि। महिला, बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जीवन परियोजना की प्रगति व उपलब्धियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार से अनुमोदित जीवन परियोजना के तहत एक वर्ष की प्रगति और आधारभूत सर्वेक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।

बैठक में शामिल लोग बैठक में डीडीसी अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी एवं संबंधित संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान परियोजना के तहत संचालित गतिविधियों और सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई।

परियोजना के उद्देश्य डीसी ने कहा कि टाटा ट्रस्ट के सहयोग से जुलाई 2025 से जिले में संचालित जीवन परिय...