धनबाद, दिसम्बर 25 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की ओर से संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में बच्चों ने बुधवार को कैंडल जलाकर क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया। बच्चों ने केक काटकर जिंगल बेल्स के धुन पर डांस कर जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान पूजा तायल अपना जन्मदिन विशेष बच्चों के संग मनाते हुए बच्चों के बीच केक व बिस्किट एवं चॉकलेट्स बांटे। मौके पर राजेश परकेरिया, प्राचार्या अपर्णा दास, रूपेश तायल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.