जमशेदपुर, मार्च 26 -- सामाजिक संस्था जीवन ज्योति द्वारा बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता देते हुए शंकोसाईं 5 नंबर रोड के समीप निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्र के 125 से अधिक बुजुर्गों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए निःशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन स्तर तथा वजन की जांच की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में बुजुर्गों में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों को देखते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है। आने वाले समय में शिविरों की संख्या बढ़ाने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के कमजोर वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्...