पूर्णिया, मई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर स्थित आश्रम जीवन ज्योति केन्द्र में असमाजिक तत्वों की ओर से अशांति फैलाने का आरोप लगाया गया है। जितेन्द्र दास ने आईजी से इस बावत शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वे जीवन ज्योति केन्द्र के आचार्य हैं। आश्रम के जरिए सत्संग आदि का आयोजन करते हैं। केनगर थाना के डंगराहा के दो एवं जानकीनगर के लादुगढ़ के एक व्यक्ति पर आश्रम की व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करते हैं। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि जितेन्द्र दास ने उन्हें मौखिक जानकारी दी है। उन्हें थाना में आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...