कोडरमा, अप्रैल 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा स्थित जीवन ज्योति आश्रम चर्च में रविवार को ईस्टर पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का यह पावन पर्व पूरे उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि ईस्टर प्रेम, सेवा, त्याग और क्षमा का संदेश देता है, जो मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक है।चर्च में रात्रि 11 बजे से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भक्ति गीतों और प्रार्थनाओं से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में फादर पात्रिक मिंज, फादर निरंजन कुजूर, फादर दानियल, डॉ. विमल, कमल हेम्ब्रम, सुनील दास, पोलिकार्प तिर्की, पवन माइकल कुजूर, प्रमोद किंडो, सिस्टर लुई मैरी, सिस्टर रंजना, सिस्टर पुष्पम ...