मेरठ, जून 7 -- 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-255 में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योगाचार्य शरद कुमार शर्मा ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को विभिन्न योगाभ्यास सिखाए। योगाचार्य ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत एनसीसी कैडेट्स को आसन करवाए और साथ ही साथ प्राणायाम क्रियाएं आदि मंत्रों के साथ योग अभ्यास करवाया। साथ ही कैडे्टस को दैनिक जीवन में प्रतिदिन योग अभ्यास को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कैंप कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहां की योग का मानव जीवन में विशेष महत्व है, योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसान तक सीमित नहीं है बल्कि हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। योग से हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं। इस...