अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ वासियों को आध्यात्मिक गुरु आचार्य सुधांशु महाराज जीवन जीने की कला का मंत्र देंगे। कोनार्क फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 8 फरवरी को आचार्य अलीगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। यहां धर्मसमाज महा विद्यायल में भक्तों को ज्ञान की अमृत वर्षा से सराबोर करेंगे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को आगामी कार्यक्रम को लेकर सारसौल स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। कोनार्क फाउंडेशन के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में फाउंडेशन के चेयरमैन अनमोल रतन ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि महाराज का यह प्रवास अलीगढ़ वासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का एक दुर्लभ अवसर है। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 'जीवन जीने की क...