जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं गुरु: मिश्रा
धनबाद, जुलाई 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गुरु जीवन में संस्कारों का बीजारोपण करते हैं। अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर हमें ले जाते हैं। गुरु केवल किताबी ज्ञान नहीं अपितु जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। उक्त बातें राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बुधवार को कहीं। वे गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता जीवन के पहले गुरु होते हैं। हिन्दी विभाग के राकेश मिश्रा, रौली सक्सेना, पूजा कुमारी ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। पूर्व प्राथमिक व प्राथमिक विभाग की छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर पंच कुडीय गायत्री यज्ञ वहीं माध्यमिक विभाग के छात्रों ने एकलव्य नाटक का मंचन किया। पंकज दुबे, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.