बलरामपुर, जनवरी 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा मिलान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में एकीकृत बाल विकास सेवा के तहत किशोरियों के जीवन कौशल एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। यह पहल भारत सरकार के आकांक्षात्मक जिला कार्यक्रम के तहत संचालित है, जिसका उद्देश्य 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों की नियमित सहभागिता बढ़ाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता से जुड़े परिणामों में सुधार लाना है। वर्तमान में यह कार्यक्रम बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में संचालित है। कार्यक्रम का क्रियान्वयन आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत ग्राम स्तर पर किशोरी समूहों का गठन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षकों का क्षमता संवर्धन तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.