बेगुसराय, मार्च 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा गांव में आयोजित पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ के दौरान नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। यज्ञाधीश दिव्यानंद जी महाराज के निर्देशन में चल रहे इस धार्मिक आयोजन के प्रथम दिन अयोध्या धाम से आए कथावाचक प्रदुम्न जी महाराज ने विधिवत आरती-पूजन के बाद कथा का प्रारंभ किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत एवं श्रीमद्भगवद्गीता के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इन ग्रंथों के श्रवण से मानव जीवन में धर्म, ज्ञान और भक्ति का संचार होता है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा श्रवण से जीवन में आध्यात्मिक प्रकाश आता है। कथा श्रवण के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला । प्रदुम्न जी महाराज ने कहा कि कथा श्रवण मात्र ...