हमीरपुर, दिसम्बर 20 -- मौदहा, संवाददाता। इचौली क्षेत्र के ग्राम नायकपुरवा राधाकृष्ण मन्दिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा में पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा जीवन के उद्देश्य व दिशा को दर्शाती है। कलश यात्रा मन्दिर परिसर से शुरू होकर गाँव के मेन चौराहे से मेन बाजार शिव मन्दिर होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक पण्डित मनीष शुक्ला ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है। इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्र...