रांची, अप्रैल 5 -- खूंटी, संवाददाता। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में जिलेभर में ईस्टर (पास्का) पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष मिस्सा बलिदान प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मसीही श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार रात पास्का महाजागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण कर प्रार्थनाएं कीं। इसके बाद लोग कब्रिस्तानों में जाकर अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि जीवन की हर परिस्थिति ईश्वर की योजना का हिस्सा होती है और हमें कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाइबल केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा देन...