जीवन की सफलता में अनुशासन की होती है अहम भूमिका
भदोही, सितम्बर 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026- 28) का दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केएनयू के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव एवं शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रोफेसर रश्मि सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को बीएड विभाग प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने द्वारा संक्षिप्त में जानकारी दी गई। संकायाध्यक्ष प्रो. रश्मि सिंह ने प्रशिक्षुओं को जीवन में सफलता के लिए अनुशासन के महत्व को समझते हुए लक्ष्य प्राप्ति को प्रेरित किया। प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव ने नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं को मानक के अनुसार उपस्थिति बनाए रखने तथा सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कुशल संचालन डॉ. प्रतीक उपाध्याय ने किया। इस मौके पर डॉ. सुधीर कुमार रंजन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.