चाईबासा, जुलाई 3 -- चाईबासा, संवाददाता। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की उपस्थिति में सदर अस्पताल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने एक-एक जीवन की रक्षा करना चिकित्सकों का सबसे बड़ा दायित्व है, और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।उन्होंने जिले में संचालित रक्तदान अभियान (ब्लड डोनेशन कैंप) का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह अभियान निरंतर बेहतर गति से आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: टाटा मेन हॉस्पिटल में चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरो...