रिषिकेष, मार्च 31 -- पूर्व भारतीय अभिनेत्री और मॉडल दीप्ति भटनागर ने ऋषिकेश में गंगा आरती की। उन्होंने कहा कि गंगा आरती का दृश्य उन्हें जीवन में आत्मिक जागरूकता और जीवन की पवित्रता का स्मरण कराता है। मंगलवार को पूर्व भारतीय अभिनेत्री दीप्ति भटनागर परमार्थ निकेतन पहुंची। वहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद गंगा आरती भी की। दीप्ति भटनागर ने कहा कि आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ में अक्सर लोग अपने अंदर की शांति और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भूल जाते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का अनुसरण करना तथा जीवन के प्रत्येक कर्म में नैतिक और आध्यात्मिक दिशा बनाए रखना जरूरी है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि अपने दैनिक कार्यों के अलावा प्रकृति के प्रति जागरूकता, अध्यात्मिकता आदि का होना भी ज...