जीवन का हर काम ईश्वर की महिमा के लिए हो : आर्च बिशप
रांची, जुलाई 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। कैथोलिक कलीसिया ने शुक्रवार को संत इग्नासियुस लोयला का पर्व मनाया। संत मरिया महागिरजाघर में पवित्र मिस्सा अनुष्ठान हुआ। धर्मविधि आर्च बिशप विसेंट आइंद ने पूरी कराई। उन्होंने कहा कि हर छोटा-बड़ा काम सिर्फ ईश्वर की महत्तर महिमा के लिए होना चाहिए। जब हम नि:स्वार्थ भाव से काम करते हैं तो वह ईश्वर की सच्ची आराधना बनती है। रांची यीशु धर्मसंघ के प्रोविंसियल फादर अजीत खेस ने कहा कि विश्व में करीब 13 हजार से अधिक यीशु धर्मसंघी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रांची में ही करीब 400 से अधिक हैं। मिस्सा के अंत में फादर सिलबेरियू चेरमाको ने आर्च बिशप, गायक बदल, नृत्य दल और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने वाले स्वयं सेवकों के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स स्कूल में मना लॉयोला दिवस मौके पर सहायक बिशप आनंद डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.