मैनपुरी, मार्च 24 -- भोगांव। नगर के जीटी रोड स्थित रसूलाबाद चौराहे पर सोमवार की शाम कार की भीषण टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए कोबरा आरक्षी जतिन कुमार की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे जतिन को बेहतर उपचार के लिए नोएडा रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। बीती सोमवार की शाम करीब सात बजे रतनपुर किरकिच गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। हमलावरों से जान बचाकर भाग रहे कार सवार युवकों ने रसूलाबाद चौराहे के निकट कोबरा बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सिपाही जतिन कुमार व विनीत तथा पास में ही स्थित साधना बॉक्स उद्योग की दुकान पर मौजूद साधना यादव व उनकी पुत्री प्रिया घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.