मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। तुर्की हाईस्कूल में शनिवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एसएसपी ने कहा कि जीवन अनमोल है। यातायात नियमों का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से अभिभावकों के साथ दस लोगों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने रेवा रोड में पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत का जिक्र किया। बताया कि हेलमेट पहने होते तो जान बच जाती। उन्होंने सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी, तुर्की प्रभारी पंकज कुमार, एचएम राहुल कुमार रंजन आदि थे।  जनसंवाद में कई समस्याओं का समाधान : इधर, एसएसपी ने तुर्की थाना पर जनसंवाद किया। क्राइम कंट्रोल एवं अन्य समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान कई...