जीवनरक्षक तकनीक के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
मऊ, मई 15 -- मऊ, संवाददाता। डीएवी इंटर कालेज में शुक्रवार को इनरव्हील क्लब ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं समाजहितकारी कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम बच्चों और विद्यालय स्टाफ को सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक बन गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। क्योंकि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जीवन रक्षा के कौशल सीखना भी उतना ही आवश्यक है। प्रशिक्षण का संचालन करते हुए डा.निलेश श्रीवास्तव ने बच्चों को बड़े सरल और व्यवहारिक ढंग से समझाया कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक, बेहोशी या सांस रुकने जैसी स्थिति हो जाए, तो अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.