प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। प्रदीप शर्मा फाफामऊ के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोर हादसे के दूसरे दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का मंजर दिल दहला देने वाला रहा। सुबह से ही यहां रोते-बिलखते परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। हादसे में किसी के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया, तो कोई पति का सुहाग उजड़ गया। महज 8.20 रुपये प्रति बोरी पल्लेदारी पर अपने परिवार का पेट पालने सैकड़ों किमी दूर से आए मजदूर लाश बनकर अपने घर लौटे।सलखुआ सहरसा बिहार का सनोज उर्फ बिल्लर चौधरी पहली बार आदर्श कोल्ड स्टोर में 25 फरवरी को पल्लेदारी का काम नाबालिग बेटा शिवम व रिश्तेदार आशु, राजाराम, सादुल समेत गांव के अन्य मजदूरों के साथ आया था। हादसे में कोल्ड स्टोर में खाना बनाने का काम करने वाला बेटा शिवम भी घायल हो गया था। तीन भाइयों में सनोज दूसरे नंबर पर था। पहले वह अपने भाइयों के साथ का...