कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी एक युवक का शव शुक्रवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज मरधरा के पास मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।पकसराई गांव निवासी 23 वर्षीय रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में वाहन चालक का काम करता था। परिजनों के अनुसार, कई दिनों से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस पर परिजनों ने कंपनी मालिक से जानकारी की तो बताया गया कि रामू बुधवार को कंपनी से घर के लिए निकल गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार आधी रात को जीवनगंज मरधरा रेलवे ट्रैक के बगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। म...