आरा, अगस्त 5 -- -शिवपुराण के प्रथम अध्याय की कथा में शिव महिमा का किया विस्तृत वर्णन आरा, निज प्रतिनिधि। श्रावण-समाराधना के पावन अवसर पर कतीरा स्थित सहदेव गिरि शिव मंदिर में आयोजित श्रीशिवमहापुराण कथा के प्रथम दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्रपाठ और भगवान शिव के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ।

shiv_puran_katha_mahima श्रीमत्सनातनशक्तिपीठाध्यक्ष आचार्य डॉ. भारत भूषण पाण्डेय ने शिवपुराण के कोटिरुद्र संहिता का विस्तृत व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान शिव केवल देवताओं के देव महादेव ही नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के मूल कारण, सृजन, पालन और संहार की दिव्य शक्ति हैं। शिव ही वह परम तत्त्व हैं, जिनसे सृष्टि की उत्पत्ति होती है, जिनमें यह समस्त जगत स्थित रहता है और अंततः उन्हीं ...