बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट मध्य विद्यालय में शनिवार को विकेंड विजन का दूसरा चरण शुरू हुआ। जिले के प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. एम.एन. राय ने जीवन, आत्मबोध तथा अध्ययन की वैज्ञानिक पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। डा. राय ने अपनी पुस्तक 'शमभाकादि और छात्रों का स्वप्रबंधन' के संदर्भ में बताया कि मनुष्य केवल शरीर नहीं, बल्कि मन, बुद्धि, स्मृति और विवेक का समन्वित रूप है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, आत्मनियंत्रण और मानसिक विकास के जरिये अपनी क्षमताओं को पहचानने का संदेश दिया। दूसरे सत्र में बाल संसद, इको क्लब, ग्रीन क्लब, हाउस लीडर्स तथा कक्षा के मॉनिटर्स के साथ संवाद करते हुए व्यक्तित्व निर्माण और वैचारिक चेतना के विकास पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- प्रख्यात सर्जन डॉ. एम एन रॉय ने बच्चों को दिया सफलता के मंत्र एचएम रंजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.