मोतिहारी, अप्रैल 25 -- मोतिहारी,हिटी। मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड के बीच जीवधारा व पिपरा के बीच रेलवे की ओर से शनिवार को इंटरमीडिएट ब्लॉक हट (आईबीएच) का कार्य किया गया है। आईबीएच लगने के बाद ट्रेन संचालन की फ्रिक्वेंसी बढ़ जाएगी। इस कार्य के दौरान 1.35 बजे से 3.35 बजे तक नॉन इंटरलॉक किया गया था। कार्य के दौरान कई ट्रेनों को अलग अलग स्टेशन पर रोका गया है। 75213 रक्सौल मेहसी मेल एक्सप्रेस को एक घंटा सेमरा में और एक एक घंटा मोतिहारी में रोका गया । वहीं 63341 मुजफ्फरपुर नरकटियागंज मेल एक्सप्रेस को दो घंटा मेहसी और चकिया के बीच रोका गया था । यह भी पढ़ें- नेउरा स्टेशन : आज मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित ट्रेन के विलंब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा । रेलवे सूत्रों ने बताया कि आई बीएच पूरी तरह सुचारु हो...