मोतिहारी, फरवरी 23 -- पीपराकोठी। जीवधारा के एक युवक की मेघालय में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। युवक की पहचान किशुनपुर निवासी जगन्नाथ गिरी के पुत्र सुनील गिरी (45) के रूप में हुई। मृतक की पत्नी सुधा देवी ने अरेराज भादा के राकेश गिरी और उसके साला अभिराज गिरी को आरोपित किया है। आवेदन के आलोक में पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। बताया है कि मृतक मेघालय में अपने ममेरे भाई अरेराज थाना क्षेत्र के मुरली भादा निवासी राकेश गिरी के शराब कैंटीन में 32 वर्षों से काम करता था। कुछ दिन पूर्व सुनील ने अपने साले को भी काम पर रखवाया था। 16 जनवरी को मालिक राकेश गिरी द्वारा मृतक के साले पर 60 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते उसको राशि वसूली को लेकर बंदी बना लिया व मृतक पर राशि लौटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.