पूर्णिया, अप्रैल 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।पूर्णिया जिले के ऐतिहासिक मां जीवछ मंदिर में आयोजित चार दिवसीय प्रसिद्ध जीवछ मेला में इस वर्ष भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बैशाखी के अवसर पर सैकड़ों वर्षों से लगने वाला यह मेला श्रद्धा, विश्वास और परंपरा का अनूठा संगम बन गया है। मेले के दूसरे दिन ही दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं, विशेषकर निसंतान दंपत्तियों ने बड़ी संख्या में जीवछ पोखर में आस्था की डुबकी लगाई और संतान प्राप्ति की कामना के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर संतान सुख की प्राप्ति होती है। स्थानीय परंपरा के अनुसार, संतान प्राप्ति के बाद श्रद्धालु 'जीव के बदले जीव' के रूप में पाठी (बकरी का बच्चा) चढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें- बाबा कमली शाह की दरगाह पर अकीदतमंदों की जुटी भीड़ खास बात यह है कि यहां कि...