बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं। अलापुर रोड स्थित जीलॉट पब्लिक स्कूल में 22 फरवरी 2026 को सत्र 2026-27 के लिए जील स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 178 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को तीन श्रेणियों में बांटा गया था, जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या ज्योति लता ने बताया कि इस आधुनिक पद्धति का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इस मौके पर मुरारी मोहन सक्सैना, शोयब अय्यूब, रूप किशोर, ओम हरी, अरुण कुमार साह, रवि कुमार, डॉली रस्तोगी, कुलदीप सिंह, आशा रानी, ईशा खान, एकता व नीलेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...