गुमला, अप्रैल 18 -- सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के बसिया रोड स्थित नगर बगाल टोली के पास जीर्णोद्धार किए जा रहे तालाब के बीच स्थित प्राचीन स्तंभ गहरी खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पहुंच गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है और इसके संरक्षण की मांग तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार सिसई नगर में स्थित नागवंशी राजाओं का गढ़ भारतीय हेरिटेज में शामिल है। जिसे संरक्षित करने के लिए सरकार प्रयासरत है। तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान खुदाई में मिले इस प्राचीन स्तंभ पर राजा रघुनाथ शाह के कालखंड के अभिलेख और खिले कमल की कलाकृति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी रेजीडेंसी से रूबरू हुए जो ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस स्तंभ को समय रहते संरक्षित नहीं किया गया ,तो यह नष्ट हो सकता...