बोकारो, अक्टूबर 3 -- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ईएसएल स्टील लिमिटेड की ओर से सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना था। अभियान के तहत प्रतिभागियों द्वारा तय की गई प्रत्येक किलोमीटर दूरी के बदले एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भोजन कंपनी की सामाजिक पहल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: गांधी जयंती पर ईएसएल स्टील का वॉकथॉन कार्यक्रम की शुरुआत ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक र...