मेरठ, मार्च 22 -- विज्ञान घर के पांचवें दिन शनिवार को प्रतिभागियों ने कई रचनात्मक और वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लिया। इनमें "जीरो वेस्ट" और सतत जीवनशैली की अवधारणा को भी समझा। पेपर रीसाइक्लिंग गतिविधि में लकी, रीति, शौर्य और नितेश की टीम ने पुराने कागजों को पानी में भिगोकर पल्प तैयार किया और उसे नए कागज के रूप में ढालने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। "वेस्ट टू बेस्ट" गतिविधि में सारा, तनुश्री, उत्कर्ष, नागा फाल्गुन और बहिरतन की टीम ने प्लास्टिक, कागज और अन्य घरेलू कचरे को उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित किया। बायोगैस गतिविधि में महक, हृदय, राघव और युवन की टीम ने जैविक कचरे से ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया को समझाया।मॉडल के माध्यम से बताया कि रसोई के अपशिष्ट जैसे सब्जियों के छिलके और अन्य जैविक पदार्थों को एक बंद टैंक में डालकर गैस तैयार की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.