हमीरपुर, फरवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में एएसपी एमके गुप्ता की अध्यक्षता में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम की प्रगति एवं प्रवर्तन कार्यवाहियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जनपद स्तर पर नामित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारी/कर्मचारीगण, संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षकगण विशेष रूप से थाना राठ, मौदहा एवं सुमेरपुर के प्रभारी निरीक्षक, जनपद के समस्त थानों में आईआरएडी/ईडीएआर कार्य देख रहे नामित अधिकारी/कर्मचारी तथा सीसी टीम में नामित समस्त अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जेडएफडी कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में की गई प्रवर्तन कार्यवाहियों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनकी...