जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान को लेकर पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक
महाराजगंज, जुलाई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले को जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करने के उद्देश्य से एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सीओ नौतनवा ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक किया। इसमें विभिन्न थानों के सीसी टीम प्रभारी, नामित अधिकारी व यातायात प्रभारी शामिल हुए।बैठक में चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, समय व स्थान आधारित आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए रोकथाम की रणनीति पर चर्चा हुई। सीओ नौतनवा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.