गया, जून 26 -- गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल और किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. गायत्री सिंह ने मगध विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर दिलीप कुमार केसरी से मुलाकात की। कुलपति को महिला कॉलेज में जीरो फीस के आधार पर नामांकन लेने के कारण उत्पन्न गंभीर आर्थिक संकट से अवगत कराया। इस संबंध में दोनों प्रधानाचार्यों ने कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि को-एजुकेशन कॉलेजों को छात्रों के माध्यम से कुछ नामांकन फीस प्राप्त हो जाती है। लेकिन, महिला कॉलेजों में केवल छात्राओं का ही नामांकन होता है। इन महाविद्यालयों में छात्रा शुल्क के अतिरिक्त आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। यह भी पढ़ें- जीरो फीस के आधार पर नामांकन लेने के कारण आर्थिक संकट कॉलेज में आंतरिक परीक्षा का संचा...