अमरोहा, जनवरी 15 -- मंडी धनौरा। बुधवार को क्षेत्र के गांव कैसरा के सचिवालय पर जीरो पावर्टी अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। उद्देश्य जीरो पॉवर्टी सर्वे से जुड़े सदस्यों एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों में शामिल कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ अश्वनी मिश्र ने विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि जीरो पावर्टी अभियान का उद्देश्य गरीब व वंचित परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने पर महिलाओं को रोजगार, प्रशिक्षण व आर्थिक सहायता के अवसर मिलते हैं। इससे वह सामाजिक रूप से भी सशक्त बनती हैं। बीडीओ नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जब अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ेंगी, तभी उनका समग्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.