जौनपुर, जुलाई 29 -- सुइथाकला। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को गावी संस्था के जीरो डोज कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण तथा टीडी और डीपीटी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। प्रतिभागियों को गावी संस्था के जीरो डोज कार्यक्रम के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही चिन्हित उपकेंद्रों और उनसे जुड़े आशा क्षेत्रों की जानकारी साझा करते हुए वहां संचालित की जाने वाली रणनीतियों और गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और अपेक्षित सहयोग के बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा वाब-जेड संबंधी जानकारी देते हुए आशा क्षेत्रों को वाब-जेड मुक्त बनाने की कार्ययोजना, समुदाय में जागरूकता, लाभार्थियों की पहचान, मोबिलाइजेशन तथा अन्य आवश्यक गतिविधियों पर चर्चा की गई...